सिंबा, सूर्यवंशी के बाद अब रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में भी साथ दिखेंगे रणवीर सिंह और अजय देवगन!
सूर्यवंशी के अलावा रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सर्कस भी लगभग पूरी हो चुकी है। रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के कैमियो की चर्चा थी। वहीं, अब खबर आ रही है कि सिर्फ दीपिका ही नहीं, बल्कि इस फिल्म में अजय देवगन भी एक कैमियो निभाते नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड हंगामा के एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने अभी तक ऊटी में फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग नहीं की है और यह अगले दो महीनों में होने की उम्मीद है। रोहित शेट्टी ऊटी में एक बड़े पैमाने पर एक गाने की शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं और वो चाहते हैं कि उनके लकी चार्म, अजय देवगन भी इस गाने में कैमियो निभाएं।

गौरतलब है कि, इससे पहले रणवीर सिंह और अजय देवगन फिल्म सिंबा और सूर्यवंशी में साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों फिल्में भी रोहित शेट्टी की ही थी। इस गाने की शूटिंग पहले जून में ही होने वाली थी, लेकिन अजय देवगन के बिजी शेड्यूल की वजह इसे आगे बढ़ा दिया गया है। यदि सब प्लान के मुताबिक रहा तो इसकी शूटिंग नवंबर में होगी।


Click it and Unblock the Notifications