..................... अमिताभ बच्चन को डाइरेक्ट करेंगे अजय देवगन, फिल्म का नाम है- मे डे | Ajay Devgn to direct Amitabh Bachchan in a human drama titled Mayday - Hindi Filmibeat

फिल्म May Day में साथ दिखेंगे अमिताभ बच्चन और अजय देवगन, जानें धमाकेदार Details

इंटरटेनमेंट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कई फिल्मों में साथ काम कर चुके अमिताभ बच्चन और अजय देवगन एक बार फिर साथ दिखाई देने वाले हैं। खास बात है कि इस फिल्म में अजय देवगन ना सिर्फ अभिनय करते हुए दिखेंगे, बल्कि उन्होंने प्रोडक्शन और निर्देशन का भी जिम्मा उठाया है। फिल्म इसी साल दिसंबर में फ्लोर पर आ जाएगी और हैदराबाद में शूटिंग होगी।

ये एक थ्रिलर- ड्रामा होगी, जिसका नाम है 'मे डे' (May Day)। फिल्म में अजय देवगन एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखेंगे, जबकि अमिताभ बच्चन के किरदार को फिलहाल रिवील नहीं किया गया है। फिल्म में बाकी कास्टिंग पर भी काम की जा रही है।

Ajay Devgn

पहली बार अजय देवगन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को डाइरेक्ट करने जा रहे हैं, यह फैंस के लिए बेहद उत्साहित होने वाली खबर है। बता दें, इन दोनों अभिनेताओं ने 'मेजर साब', 'खाकी', 'सत्याग्रह', 'हिंदुस्तान की कसम' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं,, अब लगभग 7 सालों के बाद ये साथ आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन अपनी फिल्म 'भुज' की शूटिंग और अमिताभ बच्चन अपने टीवी का शेड्यूल पूरा करने के बाद दिसंबर में हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। अजय देवगन ने इससे पहले 'यू मी और हम' और 'शिवाय' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X