अजय देवगन और संजय लीला भंसाली एक बार फिर जुड़ेंगे साथ! अगली मेगा बजट फिल्म की तैयारी

'गंगूबाई काठियावाड़ी' के साथ ही संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी थी, जिसका नाम होगा 'बैजू बावरा'। यह दिवाली 2021 में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से प्रोजेक्ट्स पोस्टपोन होते चले गए। अब जबकि गंगूबाई रिलीज हो चुकी है, बैजू बावरा पर काम शुरु किया जाएगा।

ताजा अफवाहों की मानें तो 'बैजू बावरा' के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया गया है। फिल्म में अजय देवगन तानसेन की भूमिका निभा सकते हैं। 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद संजय लीला भंसाली और अजय देवगन ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए हाथ मिलाया। वहीं, अब यह साथ में उनकी अगली फिल्म हो सकती है।

ajay-devgn-to-collaborate-with-sanjay-leela-bhansali-again-to-play-tansen

फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के होने की भी रिपोर्ट है। फिलहाल स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें, 'बैजू बावरा' ओरिजिनल फिल्म, विजय भट्ट ने 1952 में बनाई थी। इस फिल्म में भारत भूषण और सुरेंद्र, बैजू बावरा और तानसेन की भूमिका में थे। वहीं मीना कुमारी फिल्म की हीरोइन थी। मीना कुमारी को इस फिल्म के लिए 1964 में पहला फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

बैजू बावरा एक ऐसे गुमनाम गायक की कहानी है जो तानसेन को हराकर अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। ओरिजिनल फिल्म में 13 गाने थे और फिल्म का म्यूज़िक नौशाद ने दिया था। जिसके लिए उन्हें अपना जीवन का इकलौता फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की थी।

तानसेन की भूमिका

तानसेन की भूमिका

कोई शक नहीं कि यदि अजय देवगन तानसेन की भूमिका निभाते हैं, तो यह उनके फैंस के लिए भी काफी अलग अनुभव होगा। बता दें,तानसेन को देश का सर्वश्रेष्ठ गायक कहा जाता है। वो अकबर में दरबार में गाते थे और अकबर के नवरत्नों में से एक थे। तानसेन जैसे कोई नहीं गा सकता था और जो गाता था उसे मार दिया जाता था।

बहरहाल, इस वक्त अजय देवगन के पास फिल्मों की लाइन लगी है,जो साल 2022- 2023 तक रिलीज होने वाली हैं। यहां देंखे उनके आगामी फिल्मों की लंबी लिस्ट-

आरआरआर

आरआरआर

बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली की अगली बिग बजट फिल्म RRR में रामचरण और जूनियर एनटीआर के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट दिखेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अजय देवगन का रोल 10 मिनटों का ही है, लेकिन बहुत दमदार है। फिल्म 25 मार्च को रिलीज होने वाली है।

रनवे 34

रनवे 34

अजय देवगन ने निर्देशन में बन रही फिल्म 'रनवे 34' एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदारों में होंगे। फिल्म ईद के मौके पर 29 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

मैदान

मैदान

सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित इस फिल्म के निर्देशक हैं अमित शर्मा, जिन्होंने 2018 में बधाई हो जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। फिल्म में अजय देवगन के साथ दिखेंगी प्रियमणि। फिल्म 3 जून को थियेटर में रिलीज होने वाली है।

थैंक गॉड

थैंक गॉड

'थैंक गॉड' एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में सिद्धार्थ एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को भूषण कुमार और यश शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, सूत्रों की मानें तो फिल्म में अजय देवगन गॉड यानि की भगवान का किरदार निभा रहे हैं।फिल्म 29 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है।

भोला

भोला

यह सुपरहिट तमिल एक्शन फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं धर्मेंद्र शर्मा और मुख्य किरदार में होंगे अजय देवगन। फिल्म को रिलांयस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॅारियर पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिलहाल फिल्म से जुड़े बाकी स्टारकास्ट का नाम सामने नहीं आया है।

दृश्यम 2

दृश्यम 2

अजय देवगन के साथ दृश्यम 2 की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है और अगले कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर गोवा में इसकी शूटिंग की जाएगी। दृश्यम 2 में पहली फिल्म की स्टार कास्ट तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता आदि भी शामिल होंगे। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अभिषेक पाठक।

सिंघम 3

सिंघम 3

रोहित शेट्टी जल्द ही सिंघम पर काम शुरु करने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन ही होंगे। सूर्यवंशी के क्लाईमैक्स में रोहित शेट्टी ने सिंघम 3 को लेकर बड़ा हिंट दिया है।

रेड 2

रेड 2

निर्माता कुमार मंगत अजय देवगन के साथ फिल्म 'रेड 2' भी बनाने वाले हैं। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज ठिकानों पर पड़ी डीजीजीआई की छापेमार कार्रवाई पर ये फिल्म की कहानी होगी। उन्होंने यह घोषणा वाराणसी में आयोजित पहले 'काशी फिल्म महोत्सव' में एक पैनल चर्चा के दौरान की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X