लीजिये प्रभु सर ने तो अजय से भी ठुमके लगवा दिये...
फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे अजय देवगन ने फिल्म में जमकर ठुमके लगाये हैं और इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ कारण प्रभुदेवा हैं। इस बारे में अजय देवगन ने मीडिया को बताया, "प्रभु ने इस फिल्म में मुझसे काफी मेहनत करवाई है। उन्होंने मुझसे नृत्य करवाया है, जिससे मैं हमेशा पीछा छुड़ाता रहा हूं।
अजय ने यह भी बताया कि "मैंने दो गीतों पर नृत्य किया है। फिल्म में पांच गाने हैं और अभी बाकी की शूटिंग होनी बाकी है। मुझे नहीं मालूम मैं कैसे बाकी गानों की शूटिंग करूंगा।"
must see: अजय देवगन औऱ काजोल की तस्वीरें..
फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में एक बार फिर से अजय देवगन की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हैं। सोनाक्षी ने अजय देवगन के साथ फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में काम किया था। जबकि सोनाक्षी ने प्रभुदेवा की ही फिल्म 'आर राजकुमार' में भी काम किया है। इसलिए अजय और प्रभुदेवा दोनों ही सोनाक्षी के लिए नये नहीं है।
अजय से जब 'एक्शन जैक्सन' में उनके किरदार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। हाल ही में फिल्म 'एक्शन जैक्सन' अपने नाम की वजह से विवादों में थी। लेकिन अजय का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।"
उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। मैंने अखबारों में जितना पढ़ा है, उतना ही जानता हूं। मेरे हिसाब से लोग इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, फिलहाल स्थिति क्या है, यह मुझे नहीं मालूम।"
खैर अजय देवगन हमेशा पर्दे पर कुछ नया करते हैं..इसलिए पर्दे पर वह प्रभुदेवा के बताये डांस स्टेप को करते नजर आयेंगे इसे देखना भी अपने आप में काफी दिलचस्प होगा। देखते हैं लोग अजय के इस रूप को देखकर क्या प्रतिक्रियाएं देंगे?


Click it and Unblock the Notifications
