यूपी में तानाजी हुई टैक्स फ्री- अजय देवगन ने योगी आदित्यनाथ को ऐसे कहा धन्यवाद
अजय देवगन की फिल्म तानाजी एक तरफ काफी धमाकेदार तरीके से चल रही है तो वहीं दूसरा उत्तर प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया जिसके बाद अजय देवगन का ट्वीट सामने आया है। अजय देवगन इस बात को लेकर योगी आदित्यानाथ को धन्यवाद दिया है। उन्होने लिखा कि.. 'तानाजी को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने के लिए योगी जी का तहेदिल से आबार।
हमें और भी खुशी होगी अगर आप इस फिल्म को देखें।' गौरतलब है कि इस ट्वीट के ट्विटर पर भूचाल आ गया है और #ThankYouYogiJi ट्रेंड कर रहा है। हालांकि कुछ लोग इस बात को लेकर योगी आदित्यनाथ को ट्रोल भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म छपाक के साथ तानाजी का क्लैश हुआ था और उसी समय दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंच गईं थीं। इसके बाद जमकर राजनीति हुई थी।
हालांकि लोगों का ये मानना है कि छपाक एक सामाजिक फिल्म है इसको टैक्स फ्री होना चाहिए। बता दें कि छपाक में एक रियल स्टोरी दिखाई गई है जो कि एसिड अटैक पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल की है। कॉग्रेस शासित कई राज्यों में छपाक को टैक्स फ्री किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications