..................... अजय देवगन ने उद्धव ठाकरे को किया ट्वीट- तानाजी टैक्स फ्री करने के लिए बोली ये बात Ajay devgn thanks to Uddhav thackeray for delclare Tanhaji Tax free in Maharashtra - Hindi Filmibeat

अजय देवगन ने उद्धव ठाकरे को किया ट्वीट- तानाजी टैक्स फ्री करने के लिए बोली ये बात

सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर ने काफी बड़ा धमाका किया है और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा इस फिल्म को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के द्वारा टैक्स फ्री कर दिया गया था। इसको लेकर अब अजय देवगन ने उद्धव ठाकरे को एक ट्वीट किया है और इसके लिए धन्यवाद दिया है। इसके पहले इस फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया था।

अजय देवगन ने उद्धव ठाकरे को ट्वीट करते हुए लिखा है कि.. 'तानाजी को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री घोषित करने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे जी को बहुत धन्यवाद।' अजय देवगन का ये ट्वीट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

ajay devgn, tanhaji, अजय देवगन, तानाजी

गौरतलब है कि कुछ समय कॉंग्रेस के एक नेता ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था कि उनको तानाजी महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करनी चाहिए। तानाजी मराठा शौर्य की कहानी है और इसमें मराठाओं के इतिहास को दिखाया गया है।

इसके अलावा खबर आई थी कि सीएम उद्धव ठाकरे अजय देवगन के साथ फिल्म देखने थिएटर जाने वाले हैं। फिलहाल फिल्म चल रही है। इस फिल्म में सैफ अली खान, काजोल और शरद केलकर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X