Ajay Devgn ने Kartik Aaryan को क्यों कहा शुक्रिया? पोस्ट हो रहा है तेजी से वायरल!

अभिनेता कार्तिक आर्यन जिस तरह का काम फिल्मों में करते हैं ये किसी से छिपा नहीं हैं। उनकी फिल्में सामने आकर धमाका कर देती हैं और कई बार देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर ट्रेंड भी सामने आते हैं। इस वक्त वो एक ऐसी बात को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जो कि आपको काफी पसंद आने वाला है। दरअसल सुपरस्टार अजय देवगन ने उनको शुक्रिया कहा है, जी हां, अजय देवगन ने उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और शुक्रिया कहा है।
दरअसल कार्तिक आर्यन अजय देवगन के थिएटर में पहुंचे थे। सभी जानते हैं कि NY Cinema अजय देवगन धीरे धीरे पूरे देश में खोलेंगे और इसकी शुरुआत हो चुकी है। कार्तिक आर्यन यहां पहुंचे थे और उन्होने कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
अजय देवगन ने कार्तिक आर्यन की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ''हाय, @TheAaryanKartik, अहमदाबाद में हमारे #NYCinemas थिएटर में आने के लिए धन्यवाद। अगली बार हमें यह अभ्यास एक साथ करना चाहिए। यह होगा।'' जी हां इसके बाद अजय देवगन का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है और कार्तिक आर्यन के फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन से यहां पहुंचने सवाल पूछा गया था तो उन्होने कहा, "जिस क्षण उन्होंने मुझे बताया कि यहां उनका थिएटर खुल रहा है, मैं दौड़कर आ गया। मुझे यहाँ भी बहुत मज़ा आ रहा है, वास्तव में मुझे यही उम्मीद थी और मैं सभी के बीच बहुत अधिक आनंद ले रहा हूँ। मुझे लगता है कि अजय सर ने बड़े पैमाने पर थिएटर कैसे खोले और हमें आज भी और थिएटर खोलने की जरूरत है, इस संदर्भ में यह एक बहुत बड़ी पहल है।"
अजय देवगन और कार्तिक आर्यन-
अभी तक दोनों सितारे किसी भी फिल्म में साथ नहीं नजर आए हैं लेकिन आने वाले समय में ये संभव हो सकता है। फिलहाल अजय देवगन सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जिसका नाम थैंक गॉड है।
वर्कफ्रंट-
कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म शहजादा और सत्यप्रेम की कथा को लेकर चर्चा में हैं। अगले साल फिल्में रिलीज हो सकती हैं। इसके पहले उनको भूल भुलैया 2 में देखा गया था और फिल्म काफी बड़ी हिट हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications