इस स्वतंत्रता दिवस पर अजय देवगन का धमाका- 2020 की सबसे बड़ी फिल्म 'तानाजी' का प्रीमियर
इस स्वत्रंत्रता दिवस अपने टेलीविजन पर देख सकते हैं अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'तानाजी द अनसंग वारियर' दोपहर 12 बजे, स्टार गोल्ड पर। इस बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा कि तानाजी एक ऐसी फिल्म है, जिसे हर हिंदुस्तानी को देखना चाहिए। यह हमारे इतिहास का ऐसा पन्ना है, जिस पर हर किसी को गर्व होना चाहिए।
जनवरी में रिलीज हुई फिल्म तानाजी ने बॉक्स ऑफिस पर 287 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, अब 15 अगस्त को फिल्म टेलीविजन पर दिखाई जाने वाली है। अजय देवगन ने कहा, यह फिल्म महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक विस्मृत नायक की कहानी है जिनकी भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अभिनेता ने कहा, तानाजी ने भारत के इतिहास में एक अहम भूमिका निभाई है और मुझे खुशी है कि मैं इस पर फिल्म बना पाया। यह राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़ी फिल्म है। मुझे लगता है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह फिल्म देखी जानी चाहिए। महाराष्ट्र के दर्शक स्टार गोल्ड पर इस फिल्म को मराठी में भी देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











