अजय देवगन VS दीपिका पादुकोण- तानाजी से क्लैश होगी छपाक, 2020 की धमाकेदार शुरुआत
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म तानाजी की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब यह फिल्म 2019 नहीं, बल्कि 2020 में रिलीज होगी। यह पीरियड ड्रामा फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। खास बात है कि इसी दिन दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' भी रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन कर रही हैं मेघना गुलजार। यानि की होने वाला है धमाकेदार क्लैश।
अजय देवगन, सैफ अली खान, काजोल स्टारर तानाजी पहले 22 नवंबर 2019 को ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म को अब पोस्टपोन कर दिया गया है। अजय ने ट्वीट किया, ''मेरे साथ 2020 का नया साल शुरू करें क्योंकि 'तानाजी..' 10 जनवरी को रिलीज होगी..''

ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक होगी। बता दें, तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications











