अजय देवगन ने बताया...बजरंगी भाईजान क्यों चली...इसलिए चलेगी शिवाय!
अजय देवगन ने धर्म और फिल्मों को लेकर खुलकर बात की। क्योंकि आजकल लोग शिवाय को लेकर काफी धार्मिक हवा बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए अजय देवगन ने फिल्म के नाम और धर्म को लेकर बात की।
अजय देवगन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि बजरंगी भाईजान कितना चली। जबकि उसमें बजरंगी था और भाईजान भी था। और इसलिए शिवाय भी चलेगी। क्योंकि लोग फिल्म का नाम देखकर धर्म नहीं तय करते। उन्हें बस इंटरटेन होना है।

अजय देवगन ने हाल ही में हुए पाक हमलों के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बात करते हुए कहा कि वो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे कि कोई हमें दो थप्पड़ मार दे और हम फिर भी बात करें। अब बात करने को कुछ बचा नहीं।
[#Guarantee: शिवाय का ये 'सुलतान' प्लान...सुलतान से ज़्यादा चलेगा!]
और जब विरोध होगा तो हर स्तर पर होगा। इसलिए पाकिस्तानी कलाकारों को यहां काम नहीं करने देना चाहिए। वहीं उन्होंने अपना मत साफ करते हुए कहा कि उन्होंने सलमान की इस बात का समर्थन किया था कि फिल्मों का विरोध करना गलत है।
[#SuperPlan: अब बॉलीवुड के शिवाय अजय देवगन करेंगे राम लीला!]
बहरहाल, अजय देवगन ने तो बजरंगी भाईजान और उसके धर्म पर बात साफ कर दी। लेकिन पाकिस्तान को बजरंगी भाईजान इतनी क्यों पसंद आई थी, इसके कई कारण थे।
फिल्म में पाकिस्तान के कुछ सीन से दर्शक काफी खुश हुए -
पाकिस्तान में शाहिद अफरीदी की फैन फॉलोइंग कितनी बड़ी है कि मुन्नी का नाम शाहिद आफरीदी पर रखा जाता है - शाहिदा।
परमिशन लेकर आए हैं फिल्म में सलमान खान तब तक बॉर्डर पार नहीं करते हैं जब तक पाकिस्तान के सैनिक उन्हें परमिशन नहीं देते।
फिल्म में एक डायलॉग है कि मस्जिद सबके लिए खुला होता है इसलिए मस्जिद पर कभी ताला नहीं लगाया जाता।
मेरे देश की इज़्जत - फिल्म के एक सीन में एक पास्तानी ऑफिसर गलत काम करने से मना करता है और बजरंगी को छोड़ता है क्योंकि - पाकिस्तान ने कभी कुछ ऐसा नहीं किया जिससे उनका सिर नीचा हो।
आतिफ असलम की पाकिस्तान में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और सलमान खान के लिए आतिफ का रोमांटिक ट्रैक...अब और क्या चाहिए।
वहीं राहत फतेह अली खान और अदनान सामी के दीवाने भी कम नहीं है। ज़िंदगी ट्रैक तो लोगों की ज़ुबान पर चढ़ चुका है।
चांद नवाब जी हां, पाकिस्तान में सच में एक रिपोर्टर है चांद नवाब। जो अब वाकई काफी फेमस हो चुके हैं। अपने वीडियो के साथ!
चिकन सॉन्ग फिल्म का चिकन सॉन्ग भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने ने वहां तहलका मचा दिया है।
एक पाकिस्तानी लड़की को उसके घर सही सलामत छोड़ने एक बजरंगी हिंदुस्तान से आता है....बॉर्डर क्रॉस करके आता है और परमिशन लेकर आता है।


Click it and Unblock the Notifications





















