"ऐ दिल है मुश्किल को सबसे पहले मैंने मौका दिया था" - अजय देवगन
अजय देवगन ने ऐ दिल है मुश्किल के बारे में एक अजीब सी बात कही है। उनकी मानें तो फिल्म को सबसे पहले उन्होंने ही सपोर्ट किया था।
हाल ही में ऐ दिल है मुश्किल की सारी मुश्किलें खत्म हुई हैं और सबने मिलकर ये तय किया कि फिल्म को एक मौका और तो मिलना चाहिए था। लेकिन अब एक बार फिर अजय देवगन ने फिल्म पर टिप्पणी कर दी है।
अजय देवगन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि ऐ दिल है मुश्किल को एक मौका मिलना ही चाहिए, इस बात का समर्थन सबसे पहले उन्होंने ही किया था।

अजय देवगन की मानें तो फिल्म की शूटिंग तब हुई थी जब सब कुछ सामान्य था ऐसे में कोई तुक नहीं बनता कि फिल्म पर बैन लगाया जाए। इसीलिए तमाम कंट्रोवर्सी के बावजूद अजय देवगन ने फिल्म को एक मौका देने की बात कही थी।
[अजय देवगन का एक बयान और फाइनल हुई शिवाय की 50 करोड़ #Opening]
वहीं अजय देवगन उस तर्क का समर्थन कर रहे हैं, जिसके हिसाब से पाकिस्तानी कलाकार, फिल्मों में काम करके, अपने पैसे लेकर जा चुके हैं। ऐसे में फिल्में बैन कर अपने ही प्रोड्यूसर और अपनी ही इंडस्ट्री का नुकसान करने का कोई फायदा नहीं है।
गौरतलब है कि ऐ दिल है मुश्किल और रईस, दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं और इनके बैन करने से काफी नुकसान होगा। ऐसे में कोई तुक नहीं बनता कि इन फिल्मों को बैन किया जाए।
["मुझे वाकई बहुत डर लगता है...सब कुछ चला जाएगा!" - अजय देवगन]
हां आगे के लिए किसी पाकिस्तानी कलाकार से तब तक संबंध ना रखा जाए जब तक दोनों सरकारें किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती हैं।
गौरतलब है कि शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है और करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के साथ क्लैश हो रही है। फिल्म को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।
देखिए फिल्म की कुछ बेहद दिलचस्प शूटिंग तस्वीरें और जानिए अजय देवगन ने फिल्म के बारे में क्या क्या खुलासे कर दिए हैं -


Click it and Unblock the Notifications













