#Alert: अजय देवगन का खुलासा नया शिवाय #Trailer कब और कहां
जब से शिवाय की चर्चा शुरू हुई थी तब से खबर थी कि अजय देवगन फिल्म के तीन ट्रेलर रिलीज़ करेंगे। पहला ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद ही लोगों में उत्सुकता थी कि अगले ट्रेलर में क्या दिखाई देगा।
खबरें थीं कि अगला ट्रेलर, फिल्म की रिलीज़ से कुछ दिन पहले रिलीज़ किया जाएगा। और इसमें फिल्म की कहानी को लेकर काफी हिंट दिए जाएंगे।

हालांकि पहले ट्रेलर में लोगों को फिल्म की कहानी भले ही ना समझ में आई हो लेकिन अजय देवगन का एक्शन अवतार लोगों को काफी पसंद आया।
[#WordWar: अजय देवगन ने सलमान खान और करण जौहर की कह के ले ली!]
लेकिन अब अजय देवगन का मानना है कि वो काफी दुविधा में हैं कि दूसरा ट्रेलर रिलीज़ करें या नहीं क्योंकि अब कोई ऐसी बड़ी फिल्म नहीं आ रही है जिसके साथ उनका ट्रेलर अटैच किया जा सके। इसलिए अभी शिवाय की टीम ये तय नहीं कर पा रही कि दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया जाए या नहीं।
[#Guarantee: शिवाय का ये 'सुलतान' प्लान...सुलतान से ज़्यादा चलेगा!]
फिल्म का नया गाना एक पिता और बेटी के बीच के प्यार की कहानी है और इसे सुनकर हर कोई रो पड़ा था। गाना वाकई आपको इमोशनल कर देगा।
फिल्म के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने बताया कि 'शिवाय' भगवान शिव की कमियों के आसपास बुनी गई है साथ ही इसमें दिखाया गया है कि यही कमियां उन्हें शक्तिशाली बनाती हैं।
फिल्म एक महाकाव्य नहीं है बल्कि भगवान शिव पर आधारित नए जमाने की फिल्म है। अजय देवगन ने भगवान शिव पर बात करते हुए कहा कि एक भक्त के तौर पर मैं भगवान शिव की हर चीज को पसंद करता हूं।
फिल्म पौराणिक रूप लिए हुए नही हैं। यह एक मॉडर्न फिल्म है। भगवान शिव अकेले ऐसे भगवान हैं जिनमें मनुष्यों जैसी कमियां भी हैं। बाकी सारे भगवान सिर्फ गुणों से ही भरे हुए हैं।
भगवान शिव को भांग पसंद है। उन्हें बहुत गुस्सा भी आता है। उन्हें भोला कहा जाता है क्योंकि वह किसी पर भी खुश हो जाते हैं। अजय देवगन ने बताया कि यही सब बातें उनके किरदार को ताकतवर भी बनाती हैं।
अजय के मुताबिक इस फिल्म का मुख्य किरदार और इसकी पटकथा उनकी सोच की उपज है। उनके अनुसार फिल्म के जरिए जो कहानी पर्दे पर कही जानी चाहिए, उसे बतौर निर्देशक वो ही बेहतर तरीके से पेश कर पाएंगे इसलिए अभिनय के साथ निर्देशन का भी फैसला किया।
लोगों की मान्यता है शिव हिमालय पर ही वास करते हैं। फिल्म की लोकेशन देखकर दर्शक इस फ़िल्म के साथ बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे।
शिवाय में कहानी को रियलिस्टिक टच देने के लिए इसे हिमालय की घाटियों के बीच फिल्माया गया है। फिल्म की शूटिंग भारत के हिमालय और बुल्गारिया के बर्फीले पहाड़ों के बीच की गई है।
शिवाय का ट्रेलर पूरी तरह से डरावने एवं खतरनाक स्टंट्स से भरा हुआ है। अजय देवगन ऊंची-ऊंची चट्टानों से कूदते नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अजय भरपूर एक्शन करते भी नजर आ रहे हैं।
फिल्म का टाइटल ट्रैक 'बोलो हर हर हर' जो इस अडवेंचर ड्रामे के इंटेसिटी की ओर इशारा करता है। लेकिन ऐक्टर फिल्ममेकर की दिवाली पर रिलीज़ होनेवाली इस फिल्म में सायेशा सहगल के अलावा पोलैंड की ऐक्ट्रेस एरिका कार और ब्रिटिश चाइल्ड स्टार आमिगेल ईम्स भी दिखेंगी।
फिल्म के रोमांटिक ट्रैक दरखास्त में रोमांस की झलक दिखेगी और यह फिल्माया गया है अजय और एरिका (ओल्गा का किरदार) के बीच। प्यार में पागल इस कपल के बीच यह इंटीमेट सीन दर्शाया गया है हिमालय की वादियों में।


Click it and Unblock the Notifications









