..................... Ajay Devgn talks about Shivaay Ae Dil Hai Mushkil clash - Hindi Filmibeat

#BangOn: अजय देवगन के एक शिवाय बयान ने ऐ दिल है मुश्किल को धो डाला!

अजय देवगन आजकल पूरे फॉर्म में चल रहे हैं और ऐसा है उनकी आने वाली फिल्म शिवाय के प्रमोशन के लिए। लेकिन आजकल अजय देवगन अपने प्रोडक्शन तले बनी फिल्म पार्च्ड का भी प्रमोशन कर रहे हैं।

सुरवीन चावला, राधिका आप्टे, तनिष्ठा चटर्जी स्टारर ये फिल्म 23 सितंबर को भारत में रिलीज़ हो रही है। और इसलिए अजय देवगन, जो कि फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, ज़ोर शोर से फिल्म का प्रचार कर रहे हैं।

Ajay devgn Bold statements

ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान किसी ने उनसे पूछा कि शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के क्लैश के बारे में उनका क्या कहना है। अजय देवगन ने दो टूक अंदाज़ में कहा इतने अच्छे टॉपिक पर हमने फिल्म बनाई है। इतनी अच्छी बातें हम कर रहे हैं। तो अच्छी बातों के बारे में पूछो।
[बॉलीवुड के सबसे बोल्ड बयान - सलमान के स्टारडम से रणबीर की एक्टिंग तक!]

लेकिन पत्रकार भी कहां चुप रहने वाले थे उन्होंने पूछा कि अफवाहें हैं कि करण जौहर की फिल्म को ज़्यादा स्क्रीन मिल रहे हैं। तो अजय देवगन ने और साफ जवाब दिया - फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। इस बारे में हम तब बात करेंगे।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब अजय देवगन ने दो टूक कोई बात कही हो। ऐसा वो पहले भी कई बार कर चुके हैं। नज़र डालिए अजय देवगन के अब तक के सबसे बोल्ड बयान पर -

फिल्म अवार्ड पर
हाल ही में अजय देवगन से एक इवेंट में पूछा गया कि उनकी फिल्म पार्च्ड को काफी सराहना मिली है और विदेशों में कई अवार्ड भी मिले हैं। अजय देवगन ने कहा कि ये उस तरह के अवार्ड नहीं है जो हमारे यहां बांटे जाते हैं, जहां नाच गाना होता है और जो पहले आ जाए उसको अवार्ड थमा दिया जाता है।
[#Explosive:"मैं अपने पर आ गया तो...वो कहां मुंह दिखाएगी" - अजय देवगन]



शाहरूख से सलमान तक पर

शिवाय के ट्रेलर लॉन्च पर किसी ने उनसे पूछा कि बाकी स्टार्स हमेशा स्टार दिखते हैं। लेकिन आप सुलतान और मिर्ज़ा दिखते हैं। यानि कि आप इकलौते एक्टर हैं जो कैरेक्टर बन जाते हैं। इस पर अजय देवगन ने उनकी बात काटते हुए कहा कि हर एक्टर शानदार होता है और सबके बारे में बात नहीं करेंगे।

हम 6 सब पर भारी हैं
अजय देवगन को बॉलीवुड में 20 साल से ऊपर हो गए हैं और इसकी खुशी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा था कि बहुत कम लोग होते हैं जो 20 - 22 साल तक टिकते हैं। हम 5 - 6 लोग टिके हैं और मुझे इस बात पर गर्व है।

मेरी गलती है हिम्मतवाला
हिम्मतवाला के फ्लॉप होने पर अजय देवगन का कहना था कि हर एक्टर अच्छी फिल्म का क्रेडिट लेता है लेकिन बुरी फिल्म का नहीं। मैं मानता हूं कि हिम्मतवाला बुरी फिल्म थी और ये मेरी गलती है। मुझे लगा कि फिल्म किसी और तरह बनेगी पर ये कुछ और ही बन गई। मैं इसकी ज़िम्मेदारी लेता हूं।

फ्लॉप फिल्में खेल का हिस्सा
फ्लॉप फिल्मों से किसी के पास काम की कमी नहीं होती है। ये सब खेल का हिस्सा होता है। कभी कुछ चीज़ें बहुत चल जाती हैं और कभी नहीं चलती। इनका असर आपके काम पर नहीं पड़ना चाहिए। फिल्में बुरी होती हैं एक्टर नहीं।

प्रेशर बनाता है प्रमोशन
मुझे हमेशा मेरा प्रोड्यूसर कहता है फिल्में प्रमोट करने को। मेरा मन ना भी हो तो ऐसा करना पड़ता है क्योंकि दूसरा ऐसा कर रहा होता है और कंपिटीशन हो जाता है।

काजोल के लिए सब कुछ
शादी के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा था कि शादी चलाना कोई मंत्र नहीं होता है या फिर प्लान नहीं होता, जिसके हिसाब से शादी चलती है। ये केवल आपकी ईमानदारी और ज़िम्मेदारी से चलती है।

जब नाचना नहीं था तो क्यों किया
अपने काम के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा कि मेरी बेटी न्यासा मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक है। वो मेरा कोई गाना देखती है और मेरे पास आकर कहती है कि उस गाने में आप बिल्कुल भी अच्छे नहीं लग रहे। जब मन नहीं था तो नाचे ही क्यों।

गंगाजल से वापसी
अजय देवगन ने बताया कि भले ही उन्होंने एक्शन फिल्मों से एंट्री ली हो पर 8 सालों से एक्शन नहीं किया था इसलिए एक्शन में वापसी करते वक्त मैं काफी डरा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X