Ajay Devgn की सुपरहिट डेब्यू फिल्म 'फूल और कांटे' का बनेगा रीमेक? सुपरस्टार ने बताया, कैसी है प्लानिंग

ajay-devgn-talks-about-remake-of-his-superhit-debut-film-phool-aur-kaante-says-this-about-bike-stunt

Ajay Devgn: दृश्यम 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद सुपरस्टार अजय देवगन ने एक बार फिर अपनी डेब्यू फिल्म "फूल और कांटे" के रीमेक को लेकर बातें की है। एक इंटरव्यू के दौरान अजय ने बताया की वह चाहते हैं कि कोई उनकी 1991 में रिलीज़ हुई फूल और कांटे का रीमेक बनाए।

जब उनसे पूछा गया कि, क्या वो स्प्लिट कर पाएंगे, जो उन्होंने फिल्म में एंट्री शॉट के लिए किया था? इसके जवाब में अजय ने कहा, "इसके लिए मुझे थोड़ी प्रैक्टिस की ज़रूरत होगी। महीना-डेढ़ महीना में मैं इसे करने की कोशिश कर सकता हूं।"

याद दिला दें, इससे पहले भी अजय एक फूल और कांटे के रीमेक को लेकर बात कर चुके हैं। फिल्मफेयर से बात करते हुए उन्होंने कहा था, "मैं फूल और कांटे का रीमेक बनाना चाहता हूं। मैंने इसे बदले हुए वक्त के हिसाब से बनाने का सोचा है। मैं इसे किसी के साथ को- प्रोड्यूस करूंगा। फिलहाल इसके लिए नए चेहरे की तलाश में हूं। फिल्म का अप्रोच अलग होगा, लेकिन इमोशनल पार्ट वैसा ही होगा।"

अजय देवगन ने साल 1991 में इसी फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म सुपरहिट रही थी। कोई शक नहीं कि यदि इस फिल्म का रीमेक बनाया जाता है, तो फैंस बेहद उत्साहित होंगे।

अजय देवगन की डेब्यू फिल्म

अजय देवगन की डेब्यू फिल्म

अजय देवगन ने एक्शन और रोमांस के तड़के के साथ बॉलीवुड में दमदार डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। कहा जाता है कि उस वक्त अजय के आने से जैकी श्रॉफ, सनी देओल और सुनील शेट्टी तीन लोगों के करियर पर काफी असर पड़ा था।

डेब्यू अवार्ड

डेब्यू अवार्ड

अजय देवगन ने फूल और कांटे से डेब्यू कर के बेस्ट फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया था। वहीं रवीना टंडन ने पत्थर के फूल से बेस्ट फीमेल डेब्यू अपने नाम किया था।

अक्षय कुमार की थी फिल्म

अक्षय कुमार की थी फिल्म

अजय देवगन ने फूल और कांटे से डेब्यू किया था ये तो सब जानते हैं। लेकिन फूल और कांटे अक्षय कुमार की फिल्म थी।

अक्षय का कहना है कि आज रात तक मैं फिल्म में पक्का था और फिर अगले दिन अजय देवगन शूटिंग करने लगे। मुझे बिना बताए निकाल दिया गया। लेकिन अजय देवगन का कहना है कि मुझे नहीं पता क्या सच है।

रातोंरात निकाल दिये गए थे बाहर

रातोंरात निकाल दिये गए थे बाहर

अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया, "फिल्म फूल और कांटे में पहले मैं था। मैंने फिल्म के गाने, फोटोशूट और बाकी की तैयारी भी कर ली थी। शूटिंग के पहले दिन से एक रात पहले मैं तैयारी कर रहा था तभी मुझे एक फोन आया और बताया कि.... आप कल मत आना।"

पापा के कहने पर अजय ने की थी फिल्म

पापा के कहने पर अजय ने की थी फिल्म

वहीं, अजय देवगन ने कहा- मुझे बताया गया था कि अक्षय नाम का कोई लड़का फिल्म कर रहा था जिसने बड़ी फिल्म के चक्कर में फूल और कांटे छोड़ दी है। मेरे पापा ने कहा कि तुम्हें फिल्म करनी है। मैं 18 साल का था मुझे तो फिल्म करनी भी नहीं थी। तब मैं अक्षय को नहीं जानता था।

सुपरहिट फिल्म.. बने थे रीमेक

सुपरहिट फिल्म.. बने थे रीमेक

3 करोड़ के बजट पर बनी फूल और कांटे ने 12 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म के गाने और एक्शन सीन्स खासकर काफी चर्चा में रहे थे।

फिल्म की पॉपुलैरिटी देखते हुए तेलुगु भाषा में भी रीमेक किया था.. जहां इसका नाम दिया गया-Varasudu..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X