Ajay Devgn को काजोल नहीं, इससे हुआ था 'पहली नजर में प्यार', वैलेंटाइन डे पर किया रिवील

Ajay Devgn Valentine's Day: आज देश- दुनिया में लोग अपने प्यार का इजहार करके वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी खास मौके पर अभिनेता अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि उनका ये पोस्ट उनकी पत्नी काजोल के लिए है तो आप गलत हैं।
अजय देवगन ने इस साल वैलेंटाइन डे अपनी पत्नी काजोल को नहीं, बल्कि कैमरे को डेडिकेट किया है। उन्होंने ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बतौर डायरेक्टर कैमरा से शूटिंग करते हुए दिख रहे हैं, और बताया कि किस तरह कैमरे से उन्हें पहली नजर में प्यार हो गया।
अजय देवगन ने लिखा- "मुझे नहीं पता कि यह पहली नजर का प्यार था या नहीं। लेकिन कहीं न कहीं, कैमरा धीरे-धीरे मेरा जुनून बन गया। इस वैलेंटाइन डे को ऐसी चीज के लिए समर्पित करता हूं, जो मुझे उत्साहित करने से कभी नहीं चूकती। मेरी दुनिया देखने की दृष्टि को बढ़ाने के लिए धन्यवाद डियर कैमरा.. #हैप्पी वैलेंटाइन्स डे #वैलेंटाइन्स डे #BholaaIn3D #BholaaOn30thMarch."
बता दें, अजय देवगन ने हमेशा ये बात कही है कि डायरेक्शन उनकी पहली पसंद है। वो हमेशा से एक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर बनना चाहते थे। बचपन में अजय देवगन अपने पिता वीरू देवगन के साथ घंटों एडिटिंग टेबल पर बैठा करते थे। वहीं से उनके दिल में फिल्मों के लिए प्यार जगा।
अजय देवगन ने अपने करियर में अब तक चार फिल्मों का निर्देशन किया है- यू मी और हम, शिवाय, रनवे 34 और भोला, जो कि 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Click it and Unblock the Notifications