तानाजी की तगड़ी कमाई के बीच अजय देवगन ने कहा - सोशल मीडिया के कारण स्टारडम खत्म हो गया
अजय देवगन की तानाजी द अनसंग वॅारियर सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। फिल्म कमाई के लिहाज से जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही है। लेकिन इस बीच अजय देवगन बीते कई दिनों से तानाजी के प्रमोशन के दौरान कई इवेंट का हिस्सा बन रहे हैं।
जहां पर उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ और देश के हालातों पर भी बेबाकी से बात की। इस वक्त देश का जो माहौल है उसमें सोशल मीडिया पर कई स्टार्स अपनी राय पेश कर रहे हैं।

फिर चाहे वह नागरिकता संशोधन एक्ट हो या फिर जेएनयू का मसला। कई बार ये सवाल अजय देवगन पर उठा है कि वह इन सभी मामलों पर अपनी सोच को सामने लाने में क्यों पीछे रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव क्यों नहीं रहते हैं?


Click it and Unblock the Notifications