#WordWar: अजय देवगन ने सलमान खान और करण जौहर की कह के ले ली!
अजय देवगन वाकई बहुत दो टूक बोलते हैं या फिर आजकल बोलने लगे हैं। हुआ यूं कि अजय देवगन ने दिल खोलकर दिया है एक इंटरव्यू और उस इंटरव्यू का सबसे दिलचस्प पहलू था उड़ी हमले पर बॉलीवुड की प्रतिक्रिया।
अजय देवगन ने स्पष्ट रूप से कहा - पाकिस्तान में फिल्म बैन होती है, होने दो। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि पैसे डूब जाएंगे तो अजय देवगन का जवाब दिल जीतने वाला था। खासतौर से तब जब शिवाय का बजट काफी ज़्यादा है।

अजय देवगन ने कहा, सर, पैसे से पहले देश आता है। देश डूब गया तो फिर पैसे लेकर करेंगे क्या? इसके बाद उनसे पूछा गया कि सलमान खान और करण जौहर ऐसा क्यों नहीं सोचते। बाकी इंडस्ट्री ऐसा क्यों नहीं सोचती?
[अजय देवगन ने बताया...बजरंगी भाईजान क्यों चली...इसलिए चलेगी शिवाय!]
तो अजय का जवाब तैयार था। उनका कहना था कि मुझे नहीं पता कि सलमान और करण किस सिचुएशन में है। मैं बस अपनी बात कर रहा हूं और वैसे भी हमारी इंडस्ट्री कहां सब एक साथ एक ही मुद्दे पर खड़े होते हैं।
हालांकि अजय देवगन यहीं नहीं रूके उन्होंने जो लोग ये ऐसे बयान दे रहे हैं, वो शायद समझ ही नहीं पा रहे हैं कि मामला कितना गंभीर हो चुका है। ऐसी चीज़ों की समझ शायद अचानक ही आती है या फिर नहीं आती है।
[100 करोड़ क्लब पर हमला...3 महीने और 10 फिल्में]]
वैसे ये पहली बार नहीं है जब अजय देवगन ने दो टूक कोई बात कही हो। ऐसा वो पहले भी कई बार कर चुके हैं। नज़र डालिए अजय देवगन के अब तक के सबसे बोल्ड बयान पर -
ऐ दिल है मुश्किल पर
क इंटरव्यू के दौरान किसी ने उनसे पूछा कि शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के क्लैश के बारे में उनका क्या कहना है। अजय देवगन ने दो टूक अंदाज़ में कहा इतने अच्छे टॉपिक पर हमने फिल्म बनाई है। इतनी अच्छी बातें हम कर रहे हैं। तो अच्छी बातों के बारे में पूछो।
फिल्म अवार्ड पर
हाल ही में अजय देवगन से एक इवेंट में पूछा गया कि उनकी फिल्म पार्च्ड को काफी सराहना मिली है और विदेशों में कई अवार्ड भी मिले हैं। अजय देवगन ने कहा कि ये उस तरह के अवार्ड नहीं है जो हमारे यहां बांटे जाते हैं, जहां नाच गाना होता है और जो पहले आ जाए उसको अवार्ड थमा दिया जाता है।
शाहरूख से सलमान तक पर
शिवाय के ट्रेलर लॉन्च पर किसी ने उनसे पूछा कि बाकी स्टार्स हमेशा स्टार दिखते हैं। लेकिन आप सुलतान और मिर्ज़ा दिखते हैं। यानि कि आप इकलौते एक्टर हैं जो कैरेक्टर बन जाते हैं। इस पर अजय देवगन ने उनकी बात काटते हुए कहा कि हर एक्टर शानदार होता है और सबके बारे में बात नहीं करेंगे।
हम 6 सब पर भारी हैं
अजय देवगन को बॉलीवुड में 20 साल से ऊपर हो गए हैं और इसकी खुशी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा था कि बहुत कम लोग होते हैं जो 20 - 22 साल तक टिकते हैं। हम 5 - 6 लोग टिके हैं और मुझे इस बात पर गर्व है।
मेरी गलती है हिम्मतवाला
हिम्मतवाला के फ्लॉप होने पर अजय देवगन का कहना था कि हर एक्टर अच्छी फिल्म का क्रेडिट लेता है लेकिन बुरी फिल्म का नहीं। मैं मानता हूं कि हिम्मतवाला बुरी फिल्म थी और ये मेरी गलती है। मुझे लगा कि फिल्म किसी और तरह बनेगी पर ये कुछ और ही बन गई। मैं इसकी ज़िम्मेदारी लेता हूं।
फ्लॉप फिल्में खेल का हिस्सा
फ्लॉप फिल्मों से किसी के पास काम की कमी नहीं होती है। ये सब खेल का हिस्सा होता है। कभी कुछ चीज़ें बहुत चल जाती हैं और कभी नहीं चलती। इनका असर आपके काम पर नहीं पड़ना चाहिए। फिल्में बुरी होती हैं एक्टर नहीं।
प्रेशर बनाता है प्रमोशन
मुझे हमेशा मेरा प्रोड्यूसर कहता है फिल्में प्रमोट करने को। मेरा मन ना भी हो तो ऐसा करना पड़ता है क्योंकि दूसरा ऐसा कर रहा होता है और कंपिटीशन हो जाता है।
काजोल के लिए सब कुछ
शादी के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा था कि शादी चलाना कोई मंत्र नहीं होता है या फिर प्लान नहीं होता, जिसके हिसाब से शादी चलती है। ये केवल आपकी ईमानदारी और ज़िम्मेदारी से चलती है।
जब नाचना नहीं था तो क्यों किया
अपने काम के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा कि मेरी बेटी न्यासा मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक है। वो मेरा कोई गाना देखती है और मेरे पास आकर कहती है कि उस गाने में आप बिल्कुल भी अच्छे नहीं लग रहे। जब मन नहीं था तो नाचे ही क्यों।
गंगाजल से वापसी
अजय देवगन ने बताया कि भले ही उन्होंने एक्शन फिल्मों से एंट्री ली हो पर 8 सालों से एक्शन नहीं किया था इसलिए एक्शन में वापसी करते वक्त मैं काफी डरा हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications










