दे दे प्यार दे: अजय देवगन, तब्बू और राकुल प्रीत का धमाका, सामने आई रिलीज डेट
अजय देवगन एक ऐसे सुपरस्टार है जिनसे दर्शक आज भी प्यार करते है और उनको सिर आखों पर बिठाते है। हालिया रिलीज रेड में उनके अभिनय को लोगों ने काफी ज्यादा सराहा था और फिल्म ने अच्छी कमाई भी की थी। बता दें कि एक बार फिर से अजय देवगन अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे है और फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। इस फिल्म का नाम दे दे प्यार दे है जिसकी रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।
ट्विटर पर ट्रेड एनालिस्ट करण आदर्श लिखते है कि फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है और फिल्म 22 फरवरी 2019 को रिलीज की जाएगी।

इस फिल्म का इंतजार लोगों को है और लीड एक्ट्रेस के रोल में आपको तब्बू नजर आने वाली है। इसके अलावा फिल्म में राकुल प्रीत भी वापसी करती हुई नजर आएंगी।
अजय और तब्बू की बात करें तो इन दोनो ने साथ में कई फिल्में की हैं जिनको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। हाल ही में दोनो फिल्म गोलमाल अगेन में नजर आए थे..
जो कि अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी थी। बताते दें कि इस फिल्म को भूषण कुमार और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे है और अकिव अली इसके निर्देशक होंगे।
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें कॉमेडी का अच्छा खासा तड़का होगा जो कि दर्शकों को हंसाएगा। खबर है कि इस फिल्म का पोस्टर और फर्स्ट लुक काफी जल्दी लोगों के सामने पेश कर दिया जाएगा।
इसके अलावा इस फिल्म के लिए अभिनेता जिमी शेरगिल का नाम भी सामने आ रहा है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











