दे दे प्यार: सामने आई रिलीज डेट, अजय देवगन, तब्बू और राकुल प्रीत की धमाकेदार फिल्म
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। तरण आदर्श ने एक ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म 2019 में 15 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म का इंतजार लोगों को है और लीड एक्ट्रेस के रोल में आपको तब्बू नजर आने वाली है। इसके अलावा फिल्म में राकुल प्रीत भी वापसी करती हुई नजर आएंगी। अजय और तब्बू की बात करें तो इन दोनो ने साथ में कई फिल्में की हैं जिनको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।
हाल ही में दोनो फिल्म गोलमाल अगेन में नजर आए थे.. जो कि अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी थी। बताते दें कि इस फिल्म को भूषण कुमार और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे है और अकिव अली इसके निर्देशक होंगे।

अजय देवगन एक ऐसे सुपरस्टार है जिनसे दर्शक आज भी प्यार करते है और उनको सिर आखों पर बिठाते है। फिल्म किस तरह की होगी इसके बारे में अभी किसी भी तरह की कोई बात सामने नहीं आई हैं। अजय देवगन की इस फिल्म से उनके फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। आप देखिए तब्बू और अजय देवगन की कुछ शानदार फिल्म...


Click it and Unblock the Notifications











