दिवाली 2019.. अजय देवगन VS अक्षय कुमार.. धमाकेदार होगा CLASH
शुक्रवार को सुबह सुबह साजिद नाडियाडवाला ने फैंस को सरप्राइज दे दिया। निर्माता ने हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म 'हाउसफुल 4' की घोषणा कर दी है। साजिद खान के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म दिवाली 2019 को रिलीज होगी।
अक्षय कुमार का 2018 धमाका.. रिलीज से पहले ही.. 200 करोड़ कलेक्शन!
जी हां, दिवाली 2019 अब अक्षय कुमार अपने नाम कर चुके हैं। लेकिन याद दिला दें, कुछ ही समय पहले अजय देवगन ने भी अपनी फिल्म तानाजी की घोषणा की थी.. और माना जा रहा है कि वह फिल्म भी 2019 दिवाली पर रिलीज होगी। हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

लेकिन यदि अजय देवगन भी अपनी फिल्म लेकर आते हैं.. तो फैंस को दिवाली पर धमाकेदार क्लैश देखने को मिलेगा। ध्यान देने वाली बात है कि अजय देवगन हर साल अपनी एक बड़ी फिल्म दिवाली पर लाते हैं.. चाहे शिवाय हो या गोलमाल अगेन.. लेकिन हर साल ये फिल्में किसी ना किसी से क्लैश होती ही है।
Recommended Video

शिवाय जहां करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल से क्लैश हुई थी.. तो गोलमाल अगेन के सामने थी आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार। लिहाजा, 2019 में यह दिलचस्प क्लैश हो सकता है।
यहां जानें दिवाली पर रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-


Click it and Unblock the Notifications