अजय देवगन की सीधी टक्कर - शाहरूख खान और अक्षय कुमार से, किसकी होगी जीत
बॉलीवुड में कुछ जोड़े काफी फेमस है, एक दूसरे के खिलाफ टक्कर के लिए। इनमें एक जोड़ी है अजय देवगन और शाहरूख खान। दोनों में कभी नहीं बनी। कारण थीं काजोल। वहीं दूसरी जोड़ी है अजय देवगन और अक्षय कुमार। कारण था दोनों एक ही समय पर बॉलीवुड में आए और दोनों जहां एक साथ फिल्में करते थे वहीं एक दूसरे को रिप्लेस भी काफी करते थे।
और ये टक्कर आज तक जारी है। अब खबर है कि अजय देवगन एक बार फिर शाहरूख खान और अक्षय कुमार को सीधा टक्कर देंगे अपनी अगली फिल्म से। हाल ही में उनकी सैयद अब्दुल रहीम बायोपिक का एलान हुआ है जिसे अमित शर्मा डायरेक्ट करेंगे और बोनी कपूर प्रोड्यूस। लेकिन अब खबरों की मानें तो ये फिल्म बायोपिक नहीं है।

बल्कि ये फिल्म काफी हद तक एक कोच और उसकी टीम के संबंधों की दिखाएगी। इस फिल्म में अजय देवगन आखिरकार एक फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखेंगे जिन्होंने 1951 से 1962 तक राज किया। और ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म की सीधी तुलना होगी गोल्ड और चक दे इंडिया से।
दिलचस्प ये है कि अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन एक दम ज़ोरदार टक्कर लेने का मूड बना चुके हैं। कम से कम उनकी फिल्मों के चयन से तो ऐसा ही लग रहा है। शुरूआत करते हैं इस साल के शुरूआत से। अजय देवगन की रेड ने अक्षय कुमार की पैडमैन को सिनेमाघरों में कड़ी टक्कर दी।
दूसरी तरफ, जहां अक्षय कुमार, यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर , पृथ्वीराज संयोगिता की लव स्टोरी पर काम करेंगे वहीं अजय देवगन तानाजी बायोपिक शुरू करेंगे। यानि कि दोनों पीरियड फिल्में।
[2020 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर : होगा खानदार धमाका, तगड़ी स्टारकास्ट के साथ]
परसों, अजय देवगन ने नीरज पांडे के साथ चाणक्य करने का एलान किया जो कि अक्षय कुमार के चहेते डायरेक्टर हैं। खबर ये भी है कि चाणक्य के लिए पहले नीरज के ज़ेहन में केवल अक्षय का ही नाम था।
हाल ही में अजय देवगन काफी नाराज़ थे जब अक्षय कुमार ने करण जौहर के साथ मिलकर सारागढ़ी युद्ध पर केसरी का एलान कर दिया। जबकि अजय देवगन काफी पहले सन्स ऑफ सरदार का एलान कर चुके थे।
वैसे जानिए बॉलीवुड के सारे सुपरस्टार्स किन किन पीरियड फिल्मों में व्यस्त हैं -


Click it and Unblock the Notifications













