FINALLY: ना ना करते भी अजय देवगन ने कर डाला कैमियो शूट!
अजय देवगन ने आने वाली फिल्म फितूर के लिए अपना कैमियो शूट कर लिया है। अजय देवगन कैटरीना कैफ और आदित्य कूपर स्टारर इस फिल्म में एक छोटे से रोल में नज़र आएंगे। हालांकि डायरेक्टर अभिषेक कपूर को अजय को मनाने में काफी वक्त लगा। क्योंकि अजय उन स्टार्स में से हैं जो कैमियो पर ज़्यादा विश्वास नहीं करते।
लेकिन अब जब अभिषेक ने उन्हें मना लिया है तो हो सकता है कि रोहित शेट्टी भी दिलवाले कैमियो के लिए काम पर लग जाएं। हालांकि अजय खुद मना कर चुके हैं कि ऐसा कुछ नहीं होगा लेकिन फिर भी गपशप गली का कुछ और कहना है। वैसे केवल अजय ही नहीं अक्षय से लेकर शाहरूख और सलमान तक के कैमियो की चर्चा है इन फिल्मों के लिए -
ajay devgn fitoor abhishek kapoor aditya roy kapoor katrina kaif फितूर अजय देवगन आदित्य रॉय कपूर कैटरीना कैफ


Click it and Unblock the Notifications



