अजय देवगन का 2019 धमाका- इस बिग बजट फिल्म की रिलीज डेट फाइनल
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म तानाजी 25 सितंबर से फ्लोर पर आ चुकी है। फिलहाल फिल्म के सर्पोटिंग कास्ट के साथ शूटिंग चल रही है। जबकि अजय देवगन मिड- अक्टूबर से शूट शुरु करेंगे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल कर दी गई है। अजय देवगन की यह फिल्म 22 नवंबर 2019 को रिलीज की जाएगी। यानि की दिवाली के बाद।
खास बात है कि तानाजी एक बड़ी प्रोजेक्ट है। फिल्म का बजट 150 करोड़ तक बताया जा रहा है। लिहाजा, फिल्म के लिए काफी सोच समझकर रिलीज डेट चुना गया है, ताकि यह किसी और बड़ी फिल्म से क्लैश ना हो। बता दें, दिवाली 2019 को अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 रिलीज हो रही है। इसीलिए तानाजी को नवंबर शिफ्ट कर दिया गया।

ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक होगी.. तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं।
गौरतलब है कि तानाजी ने प्रतापगढ़ का युद्ध भी लड़ा था.. जहां उनकी जान चली गई। बाद में वह किला सिंहगढ़ के नाम से जाना जाने लगा। दिलचस्प बात है कि वह किला मुगल के हाथों से छुड़ाया गया था। लेकिन उस किले के रक्षक राजपूत उदयभान राथौड़ थे।
तानाजी की बात करें तो.. यह अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म के वीएफएक्स पर काफी खर्च किया जाने वाला है। अजय देवगन की अपनी वीएफएक्स कंपनी इस फिल्म पर काम कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications