अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी'- दमदार बॉयोपिक की हो गई शुरुआत- देंखे तस्वीर
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म तानाजी मंगलवार यानि की 25 सितंबर को फ्लोर पर आ चुकी है। यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर शूट होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2019 के अंत तक फिल्म रिलीज हो जाएगी। तानाजी अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया जा रहा है। इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि फैंस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ट्रेलर- वरूण धवन के साथ आमिर खान का धमाका
सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए अजय देवगन का लुक फाइनल कर लिया गया है। इसके लिए एक्टर को कई लुक टेस्ट देने पड़े थे। साथ ही भाषा के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। शुरुआती कुछ दिनों तक ओम राउत फिल्म के सर्पोटिंग कास्ट के साथ शूटिंग करने वाले हैं। जबकि अजय देवगन मिड- अक्टूबर से शूटिंग पर आएंगे।

फिल्म से अब तक सैफ अली खान और काजोल के नाम भी जुड़ चुके हैं। लेकिन इस बारे में बताया गया है कि फिल्म में कई सितारे दिखेंगे और इसकी घोषणा खुद अजय देवगन जल्द ही करेंगे। फिल्म की मार्केटिंग टीम प्लान कर रही है कि तानाजी के कास्ट की घोषणा किस अंदाज में की जानी है।


Click it and Unblock the Notifications