अजय देवगन ने 'सिंघम' का पहला पोस्टर किया OUT.. 2019 में धमाका!
अरे नहीं.. हम यहां सिंघम 3 की बात नहीं कर रहे। बल्कि खबर है कि अजय देवगन की सुपरहिट एक्शन फिल्म सिंघम अब पंजाबी में भी बन रही है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि इस फिल्म में मुख्य किरदार परमिश वर्मा निभाएंगे। यह पंजाबी रीमेक 2019 में रिलीज की जाएगी।
गौरतलब है कि सिंघम मुख्य तौर पर साल 2010 में साउथ में बनाया गया था, जिसके बाद 2011 में रोहित शेट्टी ने इसका हिंदी रीमेक बनाया। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म को बेहद पसंद किया गया। फिर रोहित शेट्टी ने कहानी आगे बढ़ाते हुए सिंघम रिटर्न्स भी बना दिया।

लिहाजा, इस फ्रैंचाइजी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब इसे पंजाबी में दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। निर्माताओं को उम्मीद है कि पंजाबी में भी यह फिल्म साउथ और हिंदी फिल्म की तरह ही धमाका करेगी।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications