एक महीने पहले ही होगा.. अजय देवगन का धमाका.. रिलीज डेट FINAL
अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म रेड की रिलीज डेट प्रीपोंड हो चुकी है। अब फिल्म लगभग 1 महीना पहले ही रिलीज होगी।
अजय देवगन 2018 की तैयारी में लग चुके हैं। बता दें, अगले साल अजय देवगन की सबसे पहली फिल्म रिलीज होगी.. रेड। पहले फिल्म 20 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली थी.. लेकिन अब फिल्म की रिलीज प्रीपोंड कर दी गई है।
[इस एक्टर ने दिया.. सलमान खान पर करारा बयान.. एक बार फिर!]
ताजा खबरों के अनुसार, फिल्म रेड अब 16 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की शूटिंग भी लखनऊ में शुरु हो चुकी है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन एक इंकम टैक्स ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे।

बता दें कि अजय देवगन की यह फिल्म 1980 में उत्तर प्रदेश में हुए एक हाई-प्रोफाइल इनकम टैक्स केस पर आधारित होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। 'रेड' के म्यूजिक की जिम्मेदारी ली है अमित त्रिवेदी ने.. जबकि गीतकार होंगे अमिताभ भट्टाचार्य।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











