2018 दिसंबर.. अजय देवगन का ब्लॉकबस्टर 'कॉमेडी' धमाका.. रिलीज डेट FINAL
साल 2018 में एक से बढ़कर एक फिल्म आने वाली है। लगभग सभी बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने खुलासा कर दिया है कि अगले साल दर्शकों को क्या मिलने वाला है। ताजा बात करें तो.. धमाल फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म.. टोटल धमाल के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है।
सलमान की 'टाईगर जिंदा है' से पहले.. ब्लॉकबस्टर हो गई ये फिल्म!
सुपरहिट कॉमेडी फिल्म धमाल सीरिज की यह फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि इस फिल्म की भिड़ंत आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से होगी। लेकिन उसे टाल दिया गया।

टोटल धमाल में अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और आशीष चौधरी एक बार फिर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। वहीं संजय दत्त वाले किरदार में अजय देवगन नजर आने वाले हैं। इनके अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिका में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications