मराठी में भी रिलीज होगी तानाजी- अजय देवगन 100वीं फिल्म पर देंगें ये शानदार तोहफा
अजय देवगन इस समय फिल्म तानाजी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस सम. एक के बाद एक धमाकेदार एलान कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि अजय देवगन की ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही और अजय देवगन की फिल्म मराठी भाषा में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म में अजय के अलावा शरद केलकर, सैफ अली खान, काजोल, शशांक शिंदे अहम भूमिका में हैं। बता दें कि ये फिल्म अजय देवगन 100वीं फिल्म है और इसके लिए पहले ही उनको काफी मुबारकबाद मिल चुकी है।
इस फिल्म के रिलीज होते ही अभिनेता इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लेंगे। इस फिल्म की कहानी की बात की जाए तो ये मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को निर्देशक ओम राउत बनाया है।

उन्होने कहा कि वो सिर्फ इस फिल्म को हिंदी में ही रिलीज करना चाहते थे लेकिन बाद उन्होने अपना फैसला बदला। इसको लेकर उनका मकसद है कि फिल्म हर मराठी घर तक पहुंचनी चाहिए।
अजय देवगन और सैफ अली खान की इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इस फिल्म में काजोल में भी नजर आ रही हैं। निश्चित ही ये एक दमदार फिल्म साबित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications