'चाणक्य' में अजय देवगन करेंगे डबल धमाका, ऐसा होगा लुक, इंतजार मुश्किल !
आने वाले साल में अजय देवगन की ऐसी एक नहीं बल्कि कई फिल्में हैं जो कि कंटेंट और किरदार को लेकर चर्चा में है। इसी फेहरिस्त में 'चाणक्य' शामिल है। फिल्म 'चाणक्य' रिलायंस इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं नीरज पांडे।
हाल ही में ये खबर आयी थी कि राजनीति-सामाजिक मुद्दों के ईद-गिर्द चाणक्य की कहानी होगी। चाणक्य नीतियों को आज के समय के हिसाब से दिखाया जाएगा। इस फिल्म पर फिलहाल प्लानिंग चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज तेजी से चाणक्य पर काम कर रहे हैं।

लेकिन अब एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार फिल्म को अलग तरीके से नीरज पांडे प्लान कर रहे हैं। जहां पर चाणक्य के दो चेहरे देखने को मिल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications