Bholaa के दूसरे Teaser में जबरदस्त एक्शन में दिखे अजय देवगन-तब्बू, फैंस बोले- 'ये तो पहले ही ब्लॉकबस्टर है'

Ajay Devgn Bholaa Teaser

Bholaa Second Teaser Released: अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर आज रिलीज हुआ है। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है और अब इसका टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू भी सुपर कॉप की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के टीजर को देखकर साफ पता चल रहा है कि फिल्म में एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण है।

फिल्म के टीजर में सबसे दमदार रोल में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने इस टीजर को शेयर करते हुए लिखा है- 'जब एक चट्टान, सौ शैतान से टकराएगा।' इस टीजर पर यूजर्स भी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर लोग इसे रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा है- टीजर का हर फ्रेम शानदार है।

वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- ये तो ब्लॉकबस्टर होने वाली है सर। एक और यूजर ने लिखा है- देखकर गूसबंप्स आ रहे हैं। बता दें कि, अजय देवगन की 'भोला' साउथ की फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। कैथी में अभिनेता कार्थी शिवकुमार ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल में अजय देवगन और तब्बू नजर आएंगे।

आपको बता दे कि, 'भोला' में अजय देवगन एक कैदी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, तब्बू पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत अजय देवगन से होती है। अजय देवगन एक्शन करते नजर आते हैं। कभी आग के बीच बाइक चलाते तो कभी फाइट करते दिखते हैं। वहीं, तब्बू भी दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। टीजर में तब्बू की एंट्री पुलिस यूनिफॉर्म में होती है। जहां उन्हें कुछ लोग घसीटते हुए दिखते हैं।

पूरे टीजर में 'आज फिर जीने की तमन्ना है' बैकग्राउंड में प्ले होता है। फिल्म के डायलोग भी एक से बढ़कर हैं। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। तब्बू और अजय देवगन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' में भी साथ-साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। अब यह जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में छा जाने के लिए तैयार है।

Read more about: ajay devgn tabu bholaa bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X