#Shivaay के नए पोस्टर में आग - पानी से खेल रहे हैं अजय देवगन!

अजय देवगन स्टारर शिवाय का नया पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और इसमें अजय देवगन आग और पानी से खेलते दिख रहे हैं। उनके हाथ में एक त्रिशूल जैसा कोई अस्त्र भी है। फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता धीरे धीरे बढ़ती जा रही है।

फिल्म दीवाली पर रिलीज़ हो रही है और फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है। एक तो फिल्म करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल से क्लैश कर रही हैं वहीं फिल्म अजय देवगन का महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट है।

इससे पहले फिल्म के कई पोस्टर रिलीज़ हो चुके हैं लेकिन फिल्म का पहला पोस्टर शानदार था। जहां पोस्टर का सबसे दिलचस्प हिस्सा था चारों तरफ फैली शैतान की आंखें जिनसे अजय देवगन एक गंडासे के साथ लड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
[#TooMuch: अजय देवगन ने गांव बसाया नहीं कि लुटेरे पहले आ गए!]

वहीं पोस्टर की सबसे दिलचस्प बात शायद किसी ने नोटिस नहीं की। अजय देवगन जहां से निकल रहे हैं वो है शिव जी की तीसरी आंख। इसका मतलब कि शायद शिव जी की तीसरी आंख खुल चुकी है और ये फिल्म के टैगालाइन के साथ काफी फिट बैठता है। यानि कि इस दीवाली केवल विनाश होगा।
[#Poster: आमिर की पहली दंगल डोज़ इतनी शानदार है कि मज़ा आ जाएगा]

हालांकि फिल्म की कहानी क्या है ये तो ट्रेलर देखने के बाद ही समझ आएगा। लेकिन अजय देवगम फैन्स को फिल्म के बारे में सारी अपडेट दे रहे हैं और अब जब फिल्म को 6 महीने बचे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X