..................... Ajay Devgn sports a dashing bearded look for movie Thank God, fans impressed | फिल्म थैक गॉड के लिए अजय देवगन का नया लुक, फैंस ने की तारीफ - Hindi Filmibeat

'थैंक गॉड' के लिए अजय देवगन का नया लुक, सोशल मीडिया पर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे

हाल ही में सोशल मीडिया पर अजय देवगन दाढ़ी वाला लुक काफी वायरल हो रहा था। जिसे देखकर फैंस काफी हैरान थे। वहीं, अब अजय देवगन की ताजा तस्वीर सामने आई है, जहां वो एक बिल्कुल नए अंदाज और नए लुक में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन ने यह लुक फिल्म 'थैंक गॉड' के लिए रखा है। सोशल मीडिया पर फैंस इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'थैंक गॉड' एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें अजय देवगन गॉड यानि की भगवान की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह एक कपल रहेंगे।

Ajay Devgn

फिल्म की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में की जा रही है। बताया जा रहा है इस फिल्म के लिए एक बड़ा सेट लगाया गया है, जो स्वर्ग की तरह दिखता है। इस फिल्म को भूषण कुमार और यश शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इससे पहले अजय देवगन के साथ इंद्र कुमार ने 'इश्क', 'मस्ती' और 'टोटल धमाल' जैसी हिट फिल्में दी हैं। लिहाजा, इस फिल्म से भी उम्मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X