काजोल के जन्मदिन पर अजय देवगन का स्पेशल पोस्ट, शानदार तस्वीर के साथ किया Wish
अभिनेत्री काजोल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उनको चारों तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैँ। काजोल हिंदी फिल्म सिनेमा की सफल एक्ट्रेसेस मे से एक हैं और लगभग हर फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी से तारीफें ही बटोरती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर शाम से ही उनके फैंस के द्वारा विशेज भेजी जा रही हैं साथ ही कई साथी कलाकार भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
लेकिन अब एक ऐसी विश सामने आई है जो कि काजोल को सबसे ज्यादा पसंद आने वाली हैं। हम बात कर रहे हैं उनके पति और सुपरस्टार अजय देवगन की जो उनको काफी स्पेशल तरीके से विश कर रहे हैं। अजय देवगन ने अपनी और काजोल की एक शानदार तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और लिखा है कि.. 'जन्मदिन की शुभकामनाएं हमेशा के लिए प्यार।' उन्होने इसके साथ एक गुलाब के फूल की इमोजी भी साझा की है।
फॉरेंसिक टीम ने सुशांत सिंह सुसाइड केस में की इतनी बड़ी गलती? सर्जन ने किया चौकाने वाला खुलासा!


Click it and Unblock the Notifications