..................... अजय देवगन ने काजोल के साथ रिश्ते को लेकर किया खुलासा! Ajay Devgn speaks on his relationship and freedom with Kajol! - Hindi Filmibeat

'हम घंटो एक दूसरे से बात नहीं करते', अजय देवगन ने काजोल के साथ रिश्ते को लेकर किया खुलासा!

सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल एक साथ काफी पसंद किए जाते हैं और कई फिल्मों में एक साथ दोनों काम भी कर चुके हैं। सभी को पता है कि इंडस्ट्री की कुछ शानदार जोड़ियों में एक ये जोड़ी है। लेकिन हाल ही में अजय देवगन ने काजोल के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जो कि शायद ही किसी को पता हो। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने कहा है कि.. हम लोग एक कमरे में होने के बाद भी घंटो एक दूसरे से बात नहीं करते हैं।

उनका कहना था कि.. हमने कभी एक दूसरे से ऐसा कुछ करने या बनने के लिए नहीं कहा होगा जो हम नहीं है। मैं उसको पूरा स्पेश देता हूं और यही चीज वो भी करती है। हम लोग काफी अच्छी बॉंडिंग रखते हैं और एक कूल कपल की तरह रहते हैं।

ajay devgn, kajol, अजय देवगन, काजोल

अजय देवगन का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो सबसे ज्यादा आरआरआर को लेकर चर्चा में चल रहे हैँ। इसके अलावा भुज भी चर्चा में है। भुज हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होगी।

फिल्म में अजय देवगन एक एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 1975 के भारत - पाकिस्तान युद्ध पर बनी है। माना जा रहा है कि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ हो सकती है।

अजय देवगन, अमिताभ बच्चन को मे डे नाम की एक थ्रिलर फिल्म में डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन के को स्टार हैं। ये फिल्म असली घटनाओं पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X