फिर साथ अजय-सोनाक्षी और प्रभु की तिगड़ी

एक बार फिर से पर्दे पर मसाला टाइप की फिल्म देखने को मिल सकती है। क्योंकि एक बार फिर से प्रभु देवा पर्दे पर गर्मा-गर्म फिल्म लेकर आने वाले हैं। फिल्म का नाम है फिल्म

'एक्शन जैक्सन'। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा अभिनेत्री के रूप दिखायी देगी। फिल्म में काफी डांस और गाने का तड़का भी लगेगा, जिसे कोरियोग्राफ करेंगे प्रभु देवा। जिसे लेकर अजय देवगन काफी उत्साहित हैं।

अजय देवगन खुद कहा कि वह अपने गानों के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। अजय ने कहा कि मुझे नहीं मालूम मैं कैसे बाकी गानों की शूटिंग करूंगा। अजय से जब 'एक्शन जैक्सन' में उनके किरदार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।"

देखें: सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरें

हाल ही में फिल्म 'एक्शन जैक्सन' अपने नाम की वजह से विवादों में थी। लेकिन अजय का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। मैंने अखबारों में जितना पढ़ा है, उतना ही जानता हूं। मेरे हिसाब से लोग इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, फिलहाल स्थिति क्या है, यह मुझे नहीं मालूम।"

आपको बता दें कि प्रभु देवा के साथ सोनाक्षी ने हिट फिल्म आर राजकुमार दी है। खुद सोनाक्षी सिन्हा ने कहाथा कि प्रभु देवा के साथ काम करके काफी मजा आया है। वह बहुत इनरजेटिक इंसान हैं। हमेशा उनके साथ काफी कुछ सीखने को मिलता है। फिल्म 'एक्शन जैक्सन' 6 जून को रिलीज होगी। देखते हैं इस बार पर्दे पर सोनाक्षी, अजय और प्रभु क्या कमाल करते हैं? वैसे तीनों से ही काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X