ना अजय ना काजोल, एयरपोर्ट पर ये किसको देखकर उछल पड़ा Yug? मजेदार वीडियो वायरल!

सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल का बेटा युग भी अक्सर खबरों में रहता है और कई बार वो ट्रोल भी होता है। इस वक्त युग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको देखकर सभी लोग काफी ज्यादा हैरान हैं। दरअसल ये वीडियो एयरपोर्ट का है और इस दौरान युग मस्ती के मूड में नजर आए।
युग कहीं बाहर से आए थे और जैसे ही उन्होने एयरपोर्ट पर खड़े एक शख्स को देखा तो वो उछलने लगे। हालांकि ये शख्स कौन है इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना तय है कि युग को रिसीव करने के लिए ये महाशय आए थे।
युग का ये वीडियो कई पैपराजी ने वायरल कर दिया है और वो खुशी से उछलते हुए नजर आ रहे हैँ। एक पैपराजी पेज पर इस वीडियो के साथ लिखा गया है, ''अजय देवगन का छोटा बेटा युग देवगन आज एयरपोर्ट पर नजर आया!! ऐसा लगता है कि वह वापस आकर बहुत खुश है!!''
इस वीडियो पर कई लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वह खुद काजोल से भी ज्यादा काजोल हैं।'' एक का कहना है, ''बचपन का उदय चोपड़ा लगता है।'' एक ने लिखा, ''कृपया इस बच्चे को छोड़ दें... मैंने उसे कभी भी सहज नहीं देखा। उसे जीने दो बचपन के सुनहरे अल्हड़ दिन।''
एक ने लिखा, ''बाकी सब के दुखी बचे हैं क्या?'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और कहा जा रहा है लेकिन किसी का रिएक्शन इसपर नहीं आया है। युग के अलावा अजय देवगन की एक बेटी भी है जिसका नाम नीसा देवगन है।
नीसा अक्सर पार्टी करते हुए नजर आ जाती हैं और कई बार तो उनको नशे की हालत में भी देखा गया है। इसके बाद उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। हालांकि वो काफी सुंदर हैं लेकिन पहले वो अपने रंग को लेकर ट्रोल की जाती थीं।


Click it and Unblock the Notifications











