अजय देवगन का बेटा हुआ घायल, युग को अस्पताल लेकर पहुंचीं मां काजोल, VIDEO

Ajay Devgn son got injured: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल अपने बच्चों के बेहद करीब हैं। काजोल अपने बच्चों का खास ख्याल रखती हैं। अजय काजोल की बेटी नीसा देवगन जमकर लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन अजय देवगन के बेटे युग कम ही कैमरे के सामने दिखते हैं, लेकिन हाल ही में युग देवगन को अस्पताल से बाहर देखा गया। यह नजारा देख लोग तो हैरान ही रह गए। जी हां, युग और काजोल की अस्पताल से बाहर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मां काजोल बेटे युग का हाथ पकड़कर अस्पताल ले जाती नजर आ रही हैं।
काजोल के बेटे को लगी चोट
हाल ही में काजोल और युग के वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि युग ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। मां कजोल बेटे को सहारा देती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युग के पैर में गहरी चोट लगी है। जिस वजह से उन्हें चलने में तकलीफ हो रही है। हालांकि युग को क्या हुआ है इस बारे में अधिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन चोट गहरी है जिस वजह से युग दर्द में नजर आ रहे हैं।
काजोल हुईं ट्रोल
बता दें कि अस्पताल में मिल रहे लोग और वीडियो देख रहे यूजर्स भी युग के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं, लेकिन काजोल के इस वीडियो को देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल अपने बॉडीगॉर्ड को धक्का देती हुई आगे निकलती हैं। काजोल का ये अंदाज लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ये क्या तरीका था आपका। तो वहीं दूसरे ने लिखा- आपका बर्ताव बॉडीगॉर्ड के साथ सही नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications