#JustIn: काजोल के बारे में क्या क्या कह डाला...अजय देवगन को भड़कना ही था!
करण जौहर ने हाल ही में अपनी किताब में काजोल और अपनी दोस्ती के खत्म होने की बात बहुत ही दो टूक तरीके से लिखी और किताब का ये अंश हर जगह था। ज़ाहिर सी बात है अजय देवगन का रिएक्शन तो आना ही था।
करण जौहर ने अपनी किताब एन अनसूटेबाल बॉय में काजोल और अपनी दोस्ती के टूटने पर काफी कुछ दो टूक शब्दों में लिखा। ये शब्द कहीं से भी अच्छे नहीं थे और किसी को यकीन नहीं हुआ कि करण जौहर इस तरह से काजोल को ज़लील कर सकते हैं।
उनकी किताब अभी आई नहीं है पर किताब का ये अंश मीडिया में हर जगह है। और ज़ाहिर सी बात है कि जब बात काजोल की हो रही हो तो अजय देवगन कैसे चुप रहते। तो उन्होंने भी अब अपना रिएक्शन इस पूरे मसले पर दे दिया है।

अजय देवगन ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि लोग कृपया पुराने इंटरव्यू छापना बंद करें। हर जवाब समय के हिसाब से होना चाहिए! अब यहां अजय देवगन करण की उस बात का जवाब दे रहे हैं जहां करण ने ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय कंट्रोवर्सी की बात की थी।
गौरतलब है कि करण जौहर ने अपनी किताब में लिखा है कि काजोल के पति ने मेरे ऊपर घटिया सा इल्ज़ाम लगाया और उसने इस बात पर रिएक्शन भी दिया। अजय देवगन ने अब ट्वीट करते हुए शायद लिखा है कि करण ने उस पुराने इंटरव्यू की बात अब जाकर की है। तब जवाब क्यों नहीं दिया।
[#Scoop: करण जौहर ने की काजोल के साथ की थी बद्तमीज़ी!]
जिन्हें नहीं पता, उनकी जानकारी के लिए, अजय देवगन ने एक टेप लीक किया था जिसमें कमाल आर खान नाम का आदमी यह कह रहा था कि करण जौहर ने उसे 25 लाख दिए हैं ऐ दिल है मुश्किल की तारीफ करने के लिए।
करण ने तब इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन अपनी किताब में उन्होंने इस बारे में साफ साफ बात की -


Click it and Unblock the Notifications