Baadshaho: आधे घंटे में अजय देवगन ने साइन की मिलन की फिल्म!
अजय देवगन मतलब बॉलीवुड के एक इंटेन्स एक्टर। उनकी पिछली कुछ गलतियों(एक्शन जैक्सन) को अगर माफ कर दिया जाए तो अजय देवगन हमेशा एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म साइन कर ली है। पर कैसे, वो और ज़्यादा रोचक है।
मिलन लूथरिया के साथ वन्स अपॉन अ टाइम, कच्चे धागे और चोरी चोरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में कर चुके अजय देवगन उनकी नई फिल्म बादशाहो में टाइटल रोल निभाने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग साल के सैकंड हाफ में होगी और अगले साल इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर रिलीज होगी।
फिल्म की स्टोरी जैसे ही मिलन के दिमाग में आई वो अजय से मिलने पहुंच गए। अजय ने पूछा क्या हो गया तो मिलन ने आइडिया बताना शुरू किया और आधे घंटे में ही फिल्म ओके डन हो गई।
ALSO READ: क्या अजय ने ऐसा शाहरूख का मज़ाक उड़ाने के लिए कहा?
अब अजय और मिलन ने एक बार फिर प्रोडयूसर भूषण कुमार के साथ बादशाहो के लिए टीम अप होना तय किया है। वैसे अजय ने यह साल अपने मेगा बजट ड्रीम प्रोजेक्ट शिवाय का निर्देशन करने के लिए शेडयूल किया था, लेकिन वे मिलन को ना नहीं कह सके। अब देखते हैं कि वो एक साथ शिवाय और बादशाहो कैसे मैनेज करेंगे।
PICS: सोनाक्षी की हरकत से सफेद पड़ गया अजय का रंग


Click it and Unblock the Notifications












