अजय देवगन ने साइन की करोड़ों के बजट की 5 बड़ी फिल्में, 2021 में सिंघम का तूफान
साल 2020 में अजय देवगन की तानाजी द अनसंग वॅारियर ने कमाई के सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने साबित किया है कि वह मेगा बजट फिल्मों के सुपरस्टार हैं। इसी के साथ उन्हें आगामी एक नहीं बल्कि 5 फिल्मों के लिए साइन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन ने पांच नए प्रोजेक्ट्स के लिए साइन किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अजय देवगन ने अमेजन प्राइम के साथ पांच फिल्मों की डील साइन की है। ये सभी मेगा बजट फिल्में हैं जो कि तगड़े बजट के साथ बनाने की प्लानिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले सलमान खान ने भी अमेजन के साथ महंगी फिल्मों की डील साइन की है। अजय देवगन के साथ जो फिल्म साइन की गई है वो भारत की दूसरी सबसे महंगी फिल्म साबित होने वाली है। साथ ही उनकी लूथर नाम से एक वेब सीरीज भी है।

हालांकि इस संबंध में अभी तक अजय देवगन और अमेजन प्राइम की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। उम्मीद है कि साल 2021 में बैक टू बैक इन सभी प्रोजेक्ट की घोषणा की जाए। अजय देवगन का फोकस इस वक्त उन फिल्मों पर हैं जो कि कोरोना के कारण देरी से आगे बढ़ रही है।
गौरतलब है कि साल 2020 से लेकर 2022 तक दो साल के लिए अजय देवगन की फिल्मों की बुकिंग हो गई है। कोरोना के कारण कई फिल्में आगे टाल दी गई हैं। यहां देखिए डिटेल


Click it and Unblock the Notifications