अजय देवगन की अगली फिल्म 'थैंक गॉड', सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शूटिंग शुरु- देंखे PHOTO
कुछ दिनों पहले ही अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' की घोषणा की गई थी। बता दें, फिल्म अब फ्लोर पर आ चुकी है। यह एक हल्की फुल्की कॉमेडी होगी, जिसे भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि निर्देशन का जिम्मा उठाया है इंद्र कुमार ने। आज यानि की 21 जनवरी से मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरु की गई है।
थैंक गॉड' के मुहूर्त शॉट के मौके पर निर्देशक इंद्र कुमार को शुभकामनाएं देने फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, सह निर्माता विनोद भानुशाली के अलावा मार्कंड अधिकारी, रुद्र पंडित, अशोक ठाकेरिया, बालू मुन्नांगी, सुनीर खेत्रपाल, दीपक मुकुट और शिव चानना भी मौजूद रहे। फिल्म का मुहूर्त क्लैप बालू मुन्नांगी ने दिया।

इससे पहले अजय देवगन के साथ इंद्र कुमार ने 'इश्क', 'मस्ती' और 'टोटल धमाल' जैसी हिट फिल्में दी हैं। सिद्धार्थ ने फिल्म के सेट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'इस नई यात्रा के लिए उत्साहित हूं। इसके लिए 'थैंक गॉड'। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो रही है।'
बहरहाल, अजय देवगन इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। मैदान और आरआरआर के बाद अजय देवगन थैंक गॉड की शूटिंग शुरु करेंगे।
यहां देंखे अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications