ALERT: अजय देवगन का जलवा.. सुल्तान के बाद 'शिवाय' TREND शुरू
[बॉलीवुड न्यूज] अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। खासकर इसीलिए भी क्योंकि इस साल अजय देवगन की सिर्फ एक ही फिल्म रिलीज हो रही है। लिहाजा, फैंस का उत्साहित होना तो बनता है।
बता दें, इसी उत्साह का नतीजा है कि महीनों पहले से ही शिवाय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। जी हां, ट्विटर पर फैंस ने शिवाय की मुहिम छेड़ दी है। खासकर आज, 7 मार्च को यह ज्यादा तेज हो गई है कि क्योंकि आज शिवरात्री का दिन है। बता दें, कुछ दिनों पहले ट्विटर पर सुल्तान फर्स्ट लुक ट्रेंड किया जा रहा था।
अक्षय कुमार.. अजय देवगन.. की लिस्ट में आ ही गए सलमान खान!
अजय देवगन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की पहली झलक रिलीज हो चुकी है और धमाका भी चुकी है। लेकिन अब फैंस को इंतजार है फिल्म से जुड़ी और भी जानकारी का। आखिर अजय देवगन इस बार कुछ अलग अवतार में जो नजर आ रहे हैं।
फैंस अजय देवगन को इस अवतार में देखने के लिए क्रेजी हैं। यहां तक कि ट्विटर पर फैंस अजय देवगन की पुरानी फिल्मों की लिंक भी शेयर कर रहे हैं और कुछ ने तो शिवाय की नकली पोस्टर भी बना ली है।
यहां देखते हैं फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications

