#ShivaayTrailer: अजय देवगन का नया धमाका.. यहां जानें पूरी DETAIL
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। लेकिन अब आपको थोड़ा चैन मिलने वाला है। जी हां, बता दें, शिवाय का ट्रेलर अब जल्द ही आपके सामने आने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो शिवाय का ट्रेलर फ्रैंडशिप के दिन रिलीज किया जाएगा।

शिवाय अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसकी ट्रेलर 7 अगस्त को इंदौर में फ्रैंडशिप डे के मौके पर रिलीज की जाएगी। खास बात यह है कि अजय देवगन अपने एक फैन क्लब के साथ यह ट्रेलर रिलीज करेंगे।
Wow.. अक्षय कुमार के साथ मिलेगा अजय देवगन का तड़का.. सरप्राइज!
सूत्रों की मानें तो इंदौर के इस फैन ग्रूप ने अजय देवगन से कई बार संपर्क किया और ट्रेलर लांच की बात की। हैरानी की बात यह है कि अजय देवगन ने फैन्स की बात मान भी ली। अब देवगन खुद जाकर अपने फैंस से मिलेंगे और ट्रेलर लांच करेंगे। कोई शक नहीं कि फैंन बेहद खुश हैं और ट्रेलर लांच की तैयारी भी जोरदार तरीके से चल रही है।
अजय देवगन की फिल्म 'सन्स ऑफ सरदार'.. धमाकेदार पोस्टर रिलीज
शायद ही किसी स्टार ने इस तरह अपने फिल्म का ट्रेलर लांच किया होगा। इसी मौके पर अजय देवगन अपनी फिल्म की हीरोइन को सबके सामने लाएंगे। फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications

