TRAILER: अजय देवगन की धमाकेदार 'शिवाय'.. एक्शन, संस्पेंस और रोमांस.. जबरदस्त
अजय देवगन की फिल्म शिवाय का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। कोई शक नहीं कि इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है और फैंस को तो बेहद पसंद आ रही है। और आए भी क्यों ना.. आखिर अजय देवगन ने इस ट्रेलर में हर वो चीज डाली है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे थे।
3 मिनट 50 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक्शन है, संस्पेंस है और रोमांस है। हालांकि फिल्म की कहानी कहीं ना कहीं इन सबके बीच खो सी गई। फिल्म की एक्ट्रेस एरिका कार और साएशा सहगल को ट्रेलर में उतनी अहमियत नहीं दी गई, जितना कि जरूरत है।
अजय देवगन की फिल्म ने.. रिलीज से पहले ही बनाया RECORD
ट्रेलर के ओपनिंग में अजय देवगन जंजीरों में जकड़े नजर आएंगे। यहां आपको अजय देवगन के आंखों की गहराई देखने को मिलेगी। ट्रेलर में काफी एक्शन सीन्स हैं। फिल्म की कास्ट से लेकर फिल्म के लोकेशंस पर अजय देवगन ने काफी काम किया है। शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications


