#ALERT: ना सलमान खान हैं.. ना ही भंसाली.. फिर भी 150 करोड़ बजट का RISK

By Neeti

जी हां, हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'शिवाय' की। रिलीज होने के महीनों पहले ही शिवाय सुर्खियों में है। और हो भी क्यों ना.. आखिर फिल्म के निर्माता, निर्देशक, एक्टर अजय देवगन ने इस फिल्म पर इतना बड़ा दांव जो लगाया है।

बता दें, शिवाय एक बिग बजट फिल्म है। साफ साफ आंकड़ा तो अब तक बाहर नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें पब्लिसिटी वगैरह कुल मिलाकर शिवाय 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बन रही है। यह अजय देवगन के करियर की सबसे मंहगी फिल्म होगी।

Shivaay

कोई शक नहीं कि इतनी बड़ी बजट की फिल्म अजय देवगन के लिए किसी रिस्क से कम नहीं। यदि फिल्म के 70 करोड़ रुपये रिलीज के पहले सैटेलाइट्स और म्यूजिक राइट्स के जरिये आ भी जाते हैं.. तो भी फिल्म को अपनी लागत वसूलने के लिए और हिट होने के लिए 160 से 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत से करना होगा। क्या यह हो पाएगा!

बहरहाल, अजय देवगन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखते हुए तो यह थोड़ा मुश्किल लगता है। बता दें, आज तक अजय देवगन की किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं किया है।

अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है रोहित शेट्टी की सिंघम रिटर्न्स.. जिसने 140 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि अजय देवगन की पिछली रिलीज फिल्म दृश्यम ने 72 करोड़ के लगभग कमाई की थी।

ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो अजय देवगन ने बहुत बड़ा जोखिम लिया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि 'शिवाय' सोलो रिलीज नहीं है। इसके सामने 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज होगी। लिहाजा, दोनों ही फिल्म एक-दूसरे के बिजनेस को प्रभावित करेगी।

हाल ही में रिलीज फिल्में रूस्तम और मोहनजोदड़ो का हाल तो सबने देख ही लिया है। वहीं, जब 'सन ऑफ सरदार' और 'जब तक है जान' साथ में रिलीज हुई थीं तो दोनों ही फिल्म सवा सौ करोड़ के आसपास सिमट गई थी। जबकि दोनों फिल्म हिट रही थी।

बहरहाल, शिवाय का ट्रेलर हिट हो चुका है और फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। देखना यह है कि क्या शिवाय अजय देवगन की यह सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होगी?

साथ ही यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या अजय देवगन आखिर 200 करोड़ कल्ब में एंट्री लेकर सलमान खान, शाहरूख खान, आमिर खान के साथ 200 करोड़ लिस्ट में शामिल हो पाते हैं या नहीं! फिलहाल हमें भी है इस फिल्म का इंतजार....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X