ALERT: अजय देवगन की 'शिवाय'.. रिलीज से पहले ही 70 करोड़ की कमाई!
[बॉलीवुड न्यूज] इरोज इंटरनेश्नल ने अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स खरीद लिया है। शिवाय इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट होने के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
शायद इसीलिए इरोज इंटरनेश्नल और पेन इंडिया ने फिल्म को इतने भारी भरकम दाम पर खरीदने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो भारत में फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 70 करोड़ में बिके हैं।
REVEALED: अजय देवगन फैंस के लिए एक और SURPRISE!
अजय देवगन शिवाय को लेकर काफी उत्साहित और उतना ही उनके फैंस। लिहाजा, अजय चाहते हैं कि भारत में फिल्म को अच्छी तरह से डिस्ट्रिब्यूट किया जाए और फिल्म को अच्छी खासी स्क्रीन मिल जाए। बता दें, शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
वहीं, ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन के बजट के लिए अजय देवगन के पास बिल्कुल अलग प्लान है। कोई शक नहीं कि अजय अपने फैंस को एक धमाकेदार दिवाली तोहफा देना चाहते हैं।
यहां जानिए अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

