50 की उम्र में अजय देवगन ने दिखाई अपनी बॉडी, 'सिंघम' या 'तानाजी' एक दम ब्लाॅकबस्टर Viral
टोटल धमाल और दे दे प्यार दे के बाद अजय देवगन साल 2020 की तैयारी में जुट गए हैं। कंटेंट और किरदार के लिहाज से आने वाले समय में अजय देवगन के पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। भुज द प्राइड ऑफ इंडिया और तानाजी: द अनसंग वॅारियर के साथ अजय के पास बेहद दिलचस्प बायोपिक भी है।
अजय फुटबॅालर सईद अब्दुल रहीम की भूमिका निभायेंगे। अजय बैक टू बैक इन सभी के लिए अपनी तैयारी शुरू कर रहे हैं। इस बीच अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं। अजय की इस तस्वीर पर उनके फैंस कमेंट तेज रफ्तार से करते जा रहे हैं।

50 साल की उम्र में अजय देवगन की ये बॅाडी देखकर फैंस उनकी तस्वीर पर से कमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। साफ दिखाई देता है कि फिटनेस के मामले अजय बॅालीवुड के सबसे फिट स्टार्स में शामिल हैं। अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर ये शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने कमरे की खिड़की के पास खड़े हैं।
जहां पर वह बैक पोज देते नजर आ रहे हैं। अजय की इस तस्वीर पर उनके फैंस कभी सिंंघम कमबैक तो कभी तानाजी के लिए की गई तैयारी बता रहे हैं। आप अजय की तस्वीर के नीचे जाकर ये सभी कमेंट पढ़ सकते हैं। जहां पर उनके इस लुक को ब्लॅाकबस्टर बोला जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन और रोहित शेट्टी फिर से सिंघम के साथ वापसी कर सकते हैं।
बहरहाल, यहां देखिए 90 के अजय देवगन की अनदेखी तस्वीरें, जो कि बेहद मजेदार है..


Click it and Unblock the Notifications