अजय देवगन ने पोस्ट किया 'सूर्यवंशी' कहा आयी पुलिस, एक्ट्रेस का जवाब पुलिस पर भरोसा नहीं, सर

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही सूर्यवंशी मार्च 24 को रिलीज होगी। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म में अजय देवगन कैमियो निभा रहे हैं। सोमवार को फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।

सिंबा और सिंघम के बाद इस सुपर कॅाप फिल्म की अगली पेशकश में एक साथ पहली बार पर्दे पर अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह दिखाई देंगे। अजय देवगन ने फिल्म की नई रिलीज डेट और सूर्यवंशी का ये नया प्रमोशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि आ रही है पुलिस। सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज होगी।

sooryavanshi

लेकिन ऐसा मालूम होता है कि टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस कविता कौशिश इससे काफी निराश हैं। शायद अब उनका पुलिस पर से भरोसा उठ गया है। कविता कौशिक ने अजय देवगन की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि अब हम पुलिस को न ही पसंद करते हैं और न ही उन पर भरोसा करते हैं सर।

आपको बता दें कि कविता कौशिक खुद टीवी पर एफआईआर टीवी शो में पुलिस अफसर चंद्रमुखी चौटाला की चर्चित भूमिका निभा चुकी हैं। इस शो से उन्हें एक अलग पहचान मिली है। उनके इस ट्टीट से साफ जाहिर होता है कि उन्हें अब पुलिस पर भरोसा नहीं है।

यहां पढ़िए एक डिटेल रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X