Ajay Devgn की परफेक्ट फैमिली फोटो वायरल, काजोल और बच्चों के साथ लंच डेट, फैंस बोले- "नजर ना लगे"

ajay-devgn-shares-perfect-family-photo-with-kajol-nysa-son-yug-fans-happy-comments-nazar-na-lage

Ajay Devgn shares perfect family photo: काजोल संग अपने रिश्ते में अनबन की अफवाहों को अजय देवगन ने बड़ी खूबसूरती से शांत कर दिया है। सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस अत्यंत खुश हैं और हेटर्स की शक्ल उतर चुकी है।

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों के साथ आउटिंग की एक तस्वीर शेयर की। वहीं, काजोल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी यह पोस्ट शेयर किया है।

अजय देवगन- काजोल की परफेक्ट फैमिली फोटो

तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए, अजय ने एक hugging फेस इमोजी के साथ लिखा, "इन लोगों के साथ समय बिताने से ज्यादा पवित्र कुछ भी नहीं।" तस्वीर में काजोल को अजय देवगन के कंधे पर हाथ रखकर एक रेस्तरां में पोज देते हुए देख सकते हैं। 20 साल की बेटी नीसा देवगन और उनका 12 साल का बेटा युग भी सेल्फी फोटो में साथ हैं।

काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अजय की पोस्ट शेयर की और लिखा, "मैं सहमत हूं... यादों को रिकॉर्ड करने की जरूरत है..."

अजय और काजोल के फैंस इस तस्वीर को देखकर उत्साहित हैं। और उन्होंने उन ट्रोलर्स की हंसी उड़ाई जो पहले इस कपल के खिलाफ झूठी अफवाहें फैला रहे थे। एक फैन ने लिखा, "सभी फर्जी अफवाह फैलाने वाले अब चुप रहें।" एक अन्य ने लिखा, "उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो आपके और काजोल बारे में नफरत फैला रहे थे।" एक अन्य ने कहा, "सुंदर परिवार..नजर ना लगे..."

More from Filmibeat

Read more about: ajay devgn kajol nysa yug
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X