Tabu First Look: 'भोला' से तब्बू का शानदार फर्स्ट लुक रिलीज, अजय देवगन ने शेयर किया मोशन पोस्टर

ajay-devgn-shares-first-fierce-look-of-tabu-from-bholaa-see-the-motion-poster

Tabu First Look: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भोला' से अब तब्बू का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। कहना गलत नहीं होगा कि कॉप अवतार में तब्बू काफी जबरदस्त दिख रही हैं। अजय देवगन ने तब्बू की झलक देते हुए मोशन पोस्टर शेयर किया है और पोस्ट को कैप्शन दिया, "एक खाकी। सौ शैतान।"

भोला के साथ अजय देवगन एक बार फिर डायरेक्टर की कुर्सी संभालते नजर आएंगे। उनके निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा को उनका अब तक का सबसे साहसिक प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें, ये फिल्म 3डी में रिलीज की जाएगी।

अजय देवगन के फैंस उनकी इस फिल्म को अभी से ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, अजय देवगन के डायरेक्शन में बनने वाली यह चौथी फिल्म एक्शन को रिडिफाइन करने जा रही है। जी हां, ये फिल्म इंडियन सिनेमा के एक्शन जॉनर में हलचल मचाने जा रही है।

अजय देवगन, तब्बू, अमाला पॉल और अभिषेक बच्चन स्टारर इस फिल्म को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है। साथ ही अब तक के अनदेखे स्टंट्स को बड़े पर्दे पर उतारने का अजय का सपना साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। फिल्म फिलहाल पोस्ट- प्रोडक्शन स्टेज पर है।

भोला ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक होगी, हालांकि इस रीमेक को ओरिजनल फिल्म से काफी अलग बनाया जा रहा है। यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो निडर है। वह ड्रग-माफ़ियाओं, भ्रष्ट अधिकारियों और अपने 24 घंटे के मुश्किल सफर में आने वाले कई आघातो का मुकाबला करने के लिए तैयार है। ये एक बाप की कहानी है, जो अपनी बेटी तक पहुंचने के लिए अपनी तलाश के बीच में आने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X